बठिंडा: पुलिसकर्मी के अपहरण और फिरौती मांगने का आरोप, 5 के खिलाफ केस दर्ज

पंजाब के बठिंडा में एक पुलिसकर्मी के कथित अपहरण, मारपीट और दो लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बठिंडा: पुलिसकर्मी के अपहरण और फिरौती मांगने का आरोप, 5 के खिलाफ केस दर्ज
Image Slider
Image Slider
Image Slider

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा में एक पुलिसकर्मी के कथित अपहरण, मारपीट और दो लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, सिपाही कुलविंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि हरजिंदर सिंह, पोपा और उनके तीन साथियों ने पहले उसकी वीडियो बनाई, फिर उसके साथ मारपीट कर जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर गांव सेमा कलां ले गए।

आरोप है कि वहां आरोपियों ने उससे दो लाख रुपये की फिरौती मांगी, उसका एटीएम कार्ड छीन लिया और उसकी स्विफ्ट कार भी अपने कब्जे में ले ली। शिकायत में सरकारी कार्य में बाधा डालने, अवैध रूप से बंधक बनाने और धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।